सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dffsdg

Noida News: मुश्किल से घर लिया पर परिवार का नहीं हो रहा पालन पोषण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
dffsdg
विज्ञापन
कम कमाई में कैसे हो गुजारा-----फोटो:
Trending Videos


मुश्किल से घर लिया पर परिवार का नहीं हो रहा पालन पोषण

-कुलेसरा गांव में रहने वाले मिथलेश गुरुग्राम की कंपनी में करते है काम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर में रहने वाला हर श्रमिक परेशान है। चाहे उसका वेतन 10 हजार या 30 हजार रुपये हो। सभी की अलग-अलग तरह की परेशानियां हैं। कुलेसरा गांव में रहने वाले मिथेलश ने बताया कि वह 30 हजार मासिक कमाते हैं, लेकिन उनका वेतन परिवार के हिसाब से काफी नहीं है। 6 सदस्यीय परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। साथ ही घर की किस्त भी जमा करनी पड़ रही है।

मूलरूप से बिहार के रहने वाले मिथलेश गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रोजाना ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा से कंपनी आना-जाना है। इसमें हर माह 2 से 3 हजार रुपये तक किराये पर खर्च हो जाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। उन्होंने बताया कि हर माह राशन पर 10 से 12 हजार रुपये खर्च हो जाता है। किसी तरह बचत कर छोटा भूखंड खरीदकर एक मंजिला मकान बना लिया था। उसी में परिवार रहता है, लेकिन 30 हजार रुपये के मासिक वेतन में भी गुजारा नहीं हो रहा है। मकान की किस्त और घर के खर्च के कारण माह में बचत नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन कम होने से पति-पत्नी का रहना भी मुश्किल : मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले अनिल शर्मा दादरी नगर की तुलसी विहार कॉलोनी में रहते हैं। वो ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते है। उनको 10 से 12 हजार रुपये का मासिक वेतन मिलता है। वो अपनी पत्नी के साथ रहते है, लेकिन इस वेतन में उनका मासिक खर्च नहीं निकल पाता है। उनका कहना है कि बचत नहीं हो रही है। किराये, राशन आदि पर पूरा वेतन खर्च हो जाता है। सरकार ने वेतन बढ़ाया है, लेकिन अभी हाथ में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article