{"_id":"6a54d9731d9a65a8d50d09a6","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100039-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आदेश जारी, कार्रवाई गायब... सड़कों पर बेखौफ घूम रहा गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आदेश जारी, कार्रवाई गायब... सड़कों पर बेखौफ घूम रहा गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गोशाला पहुंचाने के आदेश की उड़ रही हैं धज्जियां, फाइलों तक सिमटे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों पर इन दिनों सबसे बड़ा ट्रैफिक संकट सिर्फ वाहनों का नहीं, बल्कि लावारिश गोवंश का है। मुख्य मार्गों से लेकर सेक्टरों की गलियों तक गोवंश बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि इन्हें पकड़कर गोशालाओं तक पहुंचाने के सरकारी आदेश फाइलों की धूल फांक रहे हैं। नतीजा यह है कि सड़क के बीच बैठे या अचानक सामने आ जाने वाले गोवंश हर दिन हादसों की वजह बन रहे हैं। सवाल यह है कि जब जिम्मेदारी तय है और आदेश भी जारी हैं, तो आखिर इन पशुओं को सड़कों से हटाने की कार्रवाई कागजों से बाहर क्यों नहीं निकल पा रही। प्रशासन की सुस्ती का खामियाजा अब आम लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर चुकाना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश शासन ने जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि सड़कों पर घूमने वाले लावारिश गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया जाए। शासन के आदेश का पालन कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए थे। शासन के आदेश के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के साथ ही नगर पालिका परिषद दादरी, नगर पंचायत दनकौर, विलासपुर, रबुपुरा आदि के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि लावारिश गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने का कार्य किया जाए।
इन स्थानों पर सड़कों पर घूम रहे है गोवंश : ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट के नजदीक गोल चक्कर पर सारा दिन गोवंश का जमावडा रहता है। वहीं पैरामाउंट सोसाइटी के बराबर वाली रोड, साकीपुर अंडरपास के नजदीक 130 मीटर रोड पर गोवंश सड़क पर घूमते रहते हैं। वहीं ईटा-1 सेक्टर के नजदीक, डेल्टा-1, अल्फा-2 और सिटी पार्क के सामने गोवंश जमे रहते हैं।
विज्ञापन
जिले के तीनों प्राधिकरण, नगर पालिका और नगर पंचायतों को शासन के आदेश के मुताबिक लावारिश गोवंश को पकड़ कर गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर उनको फिर से पत्र लिखा जाएगा। -अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गौतम बुद्धनगर