दिल्ली में थाने के अंदर चली गोली: सब-इंस्पेक्टर की मौत, सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग; आत्महत्या की आशंका
मृतक की पहचान 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 12.15 बजे हुई, जब उन्होंने मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर अपनी सर्विस गन से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार पुलिस स्टेशन के अंदर सोमवार को एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
2019 बैच के अधिकारी थे सोमेश मीणा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान सोमेश मीणा के रूप में हुई है। सोमेश मीणा 2019 बैच के दिल्ली पुलिस के अधिकारी थे।
थाने के अंदर दोपहर की घटना
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा मधु विहार थाने के अंदर ही मौजूद थे, तभी उन्होंने अचानक अपनी सर्विस गन निकाली और खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक सोमेश मीणा की मौत हो चुकी थी।
जांच में जुटी फोरेंसिक और क्राइम टीम
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मधु विहार थाने पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमेश मीणा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और उनके सहकर्मियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।