{"_id":"6a9eba054d38ae23a10eb5c7","slug":"dfgfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105346-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जन्मदिन पर केक लेने गए पति को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जन्मदिन पर केक लेने गए पति को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एक मूर्ति चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैदपुरा सेक्टर-10 नोएडा एक्सटेंशन निवासी ज्योति मंडल ने बताया कि 5 सितंबर की सुबह उनके पति हिमांशु राय के जन्मदिन के मौके पर केक मंगवाया गया था। डिलीवरी बाॅय केक लेकर सिर्फ एक मूर्ति चौक तक ही आ सकता था। इसलिए दंपती वहां केक लेने पहुंचे थे। ज्योति कार में ही बैठी थीं, जबकि हिमांशु सड़क पार कर केक लेने जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके और बिना किसी की मदद किए मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल हिमांशु राय सेक्टर-1 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।