{"_id":"69ef6d82b585cfd0250379e8","slug":"dfgfsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93345-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोवंश संरक्षण के लिए दान से आहार व धनराशि जुटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोवंश संरक्षण के लिए दान से आहार व धनराशि जुटाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश संरक्षण के लिए दान में कोष जुटाने की तैयारी
- 1750 कुंतल भूसा जुटाने का जनपद को मिला लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गोशाला के लिए प्रशासन गोवंश संरक्षण कोष भरने का प्रयास कर रहा है। इसको लेकर समाजसेवी, उद्योगपति समेत लोगों से दान देने की अपील की जा रही है। वहीं भूसा भी मांगा जा रहा है। जिले में दान से 1750 कुंतल भूसा जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सालयों में तैनात चिकित्सक इस काम में जुटे हैं।
गौतमबुद्धनगर में 19 गोशालाओं में इन दिनों करीब 9863 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंश की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए गोवंश संरक्षण कोष जुटाने की तैयारी की है। इसके लिए केनरा बैंक में बैंक खाते का क्यूआर कोड बनाकर सरकारी दफ्तरों, समाज सेवी लोगों और उद्योगपतियों को भेजे जा रहे हैं। दानदाताओं से कोष में दान देने की अपील की जा रही है। इस कोष में दस लाख रुपये हर समय जमा होना जरूरी है। उसके बाद की राशि को गोवंश पर खर्च किया जा सकता है। आपदा की मद में भी इस कोष से खर्च किया जा सकता है। इस कोष को खर्च करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी की समिति बनी है।
दान से जुटाया जा रहा है भूसा : जो दानदाता गोवंश के लिए भूसा दान दे सकते हैं। उनसे भूसा मांगा जा रहा है। गौतमबु्द्धनगर को दान में भूसा जुटाने के लिए 1750 कुंतल का लक्ष्य दिया है। अब तक केवल 85 कुंतल भूसा मिला है। ग्रामीण इलाकों में भूसा दान देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि गोवंश संरक्षण कोष में दानदाताओं से सहयोग करने की अपील की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X