{"_id":"69d79b499c79d008c50e9013","slug":"dfgs-grnoida-news-c-25-1-mwt1001-111157-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पूर्व सरपंच पर मनरेगा व विकास कार्यों में करोड़ों के गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पूर्व सरपंच पर मनरेगा व विकास कार्यों में करोड़ों के गबन का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। खंड के गांव गुलालता में पूर्व सरपंच पर मनरेगा व अन्य विकास कार्यों में करोड़ों रुपये के गबन के आरोप लगे हैं। गांव निवासी नाजिर खान ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए नूंह सहित विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज कार्यवाही की मांग की थी लेकिन एक वर्ष बाद भी शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व सरपंच ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम सचिव, बीडीपीओ व अन्य कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर बिना कार्य कराए ही सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। जिसकी शिकायत कई बार सीएम विंडो सहित विभिन्न अधिकारियों ये की गई, लेकिन हर बार गलत एटीआर लगाकर मामलों को बंद कर दिया गया।
नाजिर खान के अनुसार मनरेगा के तहत फर्जी जॉब कार्ड बनाकर भी सरकारी धन का गबन किया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि बुद्ध सिंह नामक व्यक्ति, जिसकी करीब 25 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, के नाम पर भी जॉब कार्ड बनाकर भुगतान दर्शाया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जांच करने के बजाय कार्यालय में बैठकर ही रिपोर्ट तैयार कर दी। लोकपाल द्वारा की गई जांच पर भी सवाल उठाते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि केवल औपचारिकता निभाई गई और सच्चाई को बताया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी गठित की जाए और सभी विकास कार्यों के रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जाए।
Trending Videos