सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: 18 साल पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 18 साल पहले रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में आरोपी न्यायालय में उपस्थिति नहीं हो रहा था। न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया गया है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि हापुड़ के दहपा गांव निवासी साहे आलम परिवार के साथ रहते हैं। 2007 में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रक चलाते हुए बंद रेलवे फाटक तोड़ दिया था। उस मामले में आरपीएफ कोतवाली दादरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी न्यायालय में उपस्थित न होकर फरार चल रहा था। आरपीएफ उप निरीक्षक राजनाथ चौबे व प्रधान आरक्षी चैतन्य कुमार शर्मा टीम के साथ हापुड़ के दहपा गांव पहुंचे। गांव में आरोपी के नहीं मिलने पर उनके घर पर आसपास के लोगों की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवाई किए जाने का नोटिस चस्पा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed