{"_id":"6a21800961dcf1f55e0a95a4","slug":"success-was-honored-meritorious-students-blossomed-after-receiving-medals-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96532-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सफलता को मिला सम्मान, पदक पाकर खिल उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सफलता को मिला सम्मान, पदक पाकर खिल उठे मेधावी
विज्ञापन
राज आर्यन, कक्षा-10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह में 600 से अधिक विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीबीएसई, यूपी बोर्ड, सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक मेधावियों को सम्मानित किया गया। यहां मेधावियों के साथ ओलंपियाड विजेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मौके पर छात्रों ने परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी भी ली। बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए व्हीलचेयर से भी अभिभावक पहुंचे।
अमर उजाला भविष्य ज्योति समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी मेधा रुपम, आईआईएमटी समूह के एमडी डॉ. मंयक अग्रवाल, डीआईओएस चंद्र शेखर और बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में शामिल होने के लिए सुबह 9 बजे से छात्रों व अभिभावकों का आना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे से बच्चों को प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मेधा रुपम ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी है। कठिन मेहनत और संघर्ष से ही सफलता मिल सकती है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल को भी दिनचर्या में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही कहा कि असफलता से घबराना नहीं है। जनपद के साथ प्रदेश का नाम आपको ही आगे बढ़ाना है। कभी भी कोई परेशानी हो तो जिलाधिकारी कार्यालय आपके लिए हमेशा खुला है। आप कभी भी वहां आ सकते हैं।
मेधावियों को सर्टिफिकेट संग मेडल पहनाकर सममानित करने वालों में डीएम मेधा रूपम के अलावा डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीसी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डायट प्राचार्य अर्चना गुप्ता, डीआईओएस चंद्रशेखर व बीएसए राहुल पंवार भी शामिल रहे। इस मौके पर आईआईएमटी विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा कैंपस के प्रो वाइस चांसलर डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, उप महानिदेशक (अकादमिक) डॉ. हर्षित सिन्हा सहित सभी कॉलेज के डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम बोलीं, 10वीं में मुझे भी मिला था अमर उजाला से सम्मान
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने छात्रों को बताया कि जब वह 10वीं में पढ़ती थीं तो उन्हें भी अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया था। आज वह यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्हें आरसी वर्मा की किताबें भी दी गई थी। जिस मंच से उन्हें सम्मानित होने का मौका मिला था। आज उसी मंच पर खड़े होकर आप लोगों को सम्मानित करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छी यादों को संभाल कर रखिए। सकारात्मक बातें हमें हमेशा प्रेरित करती हैं।
घबराकर नहीं डटकर करें परेशानियों का सामना
आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला की पहल शानदार हैं। इस मंच से मेधावियों को सम्मानित किया जाना गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि सफलता हमें काफी मेहनत से मिलती है। कभी मंजिल में कोई परेशानी आए तो घबराकर नहीं डटकर सामना करना होगा। संयम, धैर्य और निरंतर मेहनत से ही आप सफलता पा सकते हैं। लक्ष्य पाने में फेल भी हो जाएं तो निराश होने की बजाय मुकाम हासिल न होने तक प्रयास करते रहें। अच्छे अंक आने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसके लिए हमें और मेहनत करनी होगी। लक्ष्य तय करके आगे बढ़े। भविष्य युवाओं का है। ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। अपनी रुचि के हिसाब से कोर्स चुनने चाहिए। जिससे आगे बढ़ने से आपको कोई रोक न सके। संस्थान आपका है। जब भी कोई परेशानी हो संस्थान में आप संपर्क कर सकते हैं।
जनपद स्तरीय ओलंपियाड छात्रों को किया गया सम्मानित
समारोह में कक्षा तीन से 12वीं के 50 ओलंपियाड विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मेधा रुपम से सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। छात्रों से डीएम ने पूछा कि उन्हें आगे क्या करना है। कई छात्रों ने कहा कि उन्हें उनकी तरह ही आईएएस अधिकारी बनना है। वही कई ने डॉक्टर, शिक्षक व अन्य पेशे चुनकर समाज सेवा करने की बात कही। ओलंपियाड विजेता छात्र अपनी परिजनों के साथ पहुंचे थे।
क्या बोले 10 वीं के मेधावी
यह मेरे लिए बहुत खास दिन है। जब मेरा नाम मंच पर लिया गया तो बहुत अच्छा लगा। इससे आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। - सहज , कक्षा 10वीं
आज सम्मान पाकर आत्मविश्वास बढ़ गया है। आगे अच्छे अंक लाने की प्रेरणा मिली है। माता-पिता और शिक्षकों को धन्यवाद देता हूं। - राज आर्यन, कक्षा 10वीं
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होना खुशी की बात है। यह सम्मान और मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगा। - मान्य मेहता , कक्षा 10वीं
मुझे नहीं लगा था कि मेरी मेहनत के लिए इस तरह सम्मान मिलेगा। इससे मेरा हौसला बढ़ा है। आगे भी अच्छे परिणाम लाने की कोशिश करूंगी। - राधिका ,कक्षा 10वीं
इससे मुझे यह सीख मिली कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। मैं आगे भी अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन करने की कोशिश करूंगी। - पवनी ,कक्षा 10वीं
क्या बोले 12 वीं के मेधावी
यह सम्मान मेहनत का फल है। आगे की पढ़ाई के लिए नई प्रेरणा मिली है। माता-पिता व शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। - दीपक कुमार ,कक्षा 12
जब हमारी मेहनत को पहचान मिलती है तो और अच्छा करने का मन करता है। यह सम्मान मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। - रंजीत रावत , कक्षा 12
यहां सम्मानित होकर मुझे बहुत अच्छा लगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है। इस सम्मान से मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है। - पारुल ,कक्षा 12
यह मेरे लिए बड़ा पल है। इस सम्मान ने मुझे आगे भी मेहनत से पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य पूरे करने की प्रेरणा दी है। - शिफा ,कक्षा 12
ओलंपियाड विजेतााओं ने कहा मिली प्रेरणा
यह सम्मान मुझे पढ़ाई व प्रतियोगिताओं में अच्छा करने की प्रेरणा देता है। पहली बार इतने बड़े मंच पर आकर अच्छा लगा। - यशस्वी, ओलंपियाड विजेता
जिलाधिकारी से सम्मान पाकर सबसे अधिक खुशी हो रही है। उनके जैसा अधिकारी मुझे भी बनना है। आगे जमकर मेहनत करूंगा। - अनय, ओलंपियाड
कोट
आज एक बार फिर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अच्छा लगा। बच्चे को अमर उजाला के इस पुरस्कार को केवल पुरस्कार नहीं समझाना चाहिए। उनको सोचना चाहिए कि यह पुरस्कार मिला तो उसमें कुछ खास है। बच्चों को बड़ा से बड़ा सपना देखना चाहिए। फिर उसे सपने को साकार करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। - मेधा रूपम, जिलाधिकारी
अमर उजाला ने बच्चों को उनकी मेहनत का सम्मान दिया है। इसी तरह भविष्य में उनको आगे भी मेहनत करने की जरूरत है। अमर उजाला भी भविष्य में इसी तरह बच्चों का मनोबल बढ़ता रहें। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
अमर उजाला की यह अच्छी पहल है। इस तरह के सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। इस सम्मान से छात्रों को भविष्य में और अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी। जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया, उनको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। -डॉ.
प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा

Trending Videos