{"_id":"6a2188e64bf8792e0e04eb3c","slug":"fire-broke-out-in-the-ac-of-a-flat-in-lotus-boulevard-society-noida-news-c-1-noi1095-4358033-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के फ्लैट के एसी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी के फ्लैट के एसी में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेक्टर-100 में हादसा, सोसाइटी में लगे फायर सिस्टम से बुझाई आग, जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में बृहस्पतिवार तड़के एक फ्लैट में लगे एसी में आग लग गई। हालांकि समय रहते इस पर काबू पा लिया गया और जनहानि होने से बच गई। सोसाइटी में लगे अग्निशमन सिस्टम से आग बुझा दी गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोसाइटी के टावर-7 स्थित फ्लैट में एसी में आग लगी थी। शुरुआती सूचना में दो लोगों के फ्लैट में फंसे होने की आशंका भी जताई गई। दमकल विभाग ने पांच फायर टेंडर मौके पर भेजे। हालांकि जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक फ्लैट में मौजूद निवासी सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग एसी यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण लगी थी। हादसे में फ्लैट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा न ही कोई घायल हुआ है।