सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in car

Noida News: हाई-स्पीड सफर बना खौफनाक मंजर, एक्सप्रेसवे पर जल उठी जगुआर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
fire in car
विज्ञापन
- गुरुग्राम से मथुरा जा रहे थे कार सवार, शॉर्ट सर्किट की आशंका

- समय रहते बाहर निकलने से बची जान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आगरा की ओर जा रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। हालांकि कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलने पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब चार किलोमीटर आगे आगरा की दिशा में हुई। कार गुरुग्राम से मथुरा जा रही थी। सफर के दौरान वाहन में अचानक स्पार्किंग होने लगी। कुछ ही देर में कार से धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क उठी। चना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed