फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: मामूली विवाद में बुजुर्ग व्यापारी को दौड़ा-दौड़ा पीटा

Wed, 05 Aug 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे में मामूली विवाद में बुजुर्ग व्यापारी और उनके बेटे के साथ मुहल्ले के ही लोगों ने जमकर मारपीट की। कस्बा निवासी अमित कुमार ने बताया कि बाजार में उनकी दुकान है और दुकान के सामने ही उनका घर बन रहा है। मकान की छत से पानी बाहर निकालने के लिए उन्होंने पाइप लगा रखा है। 3 अगस्त की शाम को उनके पिता सुभाष चंद्र और भाई गौरव सिंघल घर पर ही मौजूद थे। उसी समय कस्बे के ही प्रेमपाल ने उनके मकान की पाइप में सीमेंट भरकर उसे बंद कर दिया।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि जब उनके परिवार को यह बात पता चली तो गौरव ने इस बात का विरोध किया, जिसके बाद प्रेमपाल ने सतवीर, सुनील और नीरज के साथ मिलकर उनके भाई पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करा रहे उनके बुजुर्ग पिता सुभाष चंद्र को भी नहीं बक्शा और उनके ऊपर भी लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद दोनों का इलाज ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed