फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdfg

Noida News: नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 12 Aug 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
dfgsdfg
नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

- नशे की लत छुड़ाने के लिए तीन जून से चल रहा था उपचार, पहले भी दो बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित रिवीकिंग वेलनेस फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 17 वर्षीय किशोर ने मंगलवार को बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्र के कर्मचारियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान लक्ष्य सोलंकी पुत्र प्रवीन सोलंकी निवासी घी मंडी, पहाड़गंज, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्य स्मैक के नशे का आदी था। नशे की लत छुड़ाने के लिए परिवार ने उसे पहले नरेला, दिल्ली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। कुछ समय बाद वह दोबारा नशा करने लगा। इसके बाद परिवार ने उसे तीन जून 2026 को सेक्टर-108 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्य इससे पहले भी घर पर दो बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था। मंगलवार को केंद्र के बाथरूम में उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी केंद्र पहुंच गए। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed