फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No parking space in Bilaspur market; police outpost operating from a Dharamshala.

Noida News: बिलासपुर बाजार में पार्किग के लिए जगह नहीं, धर्मशाला में चल रही है पुलिस चौकी

Wed, 12 Aug 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
No parking space in Bilaspur market; police outpost operating from a Dharamshala.
अरुण शर्मा
- व्यापारियों ने बताई परेशानी, ई-बसों के रूट में कस्बे को शामिल करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर कस्बे में बाजार में आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं इससे यहां रोजाना जाम की स्थिति बना जाती है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों के साथ रास्ते से आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। व्यापारियों ने बाजार में आने वाले लोगों के लिए प्राधिकरण की ओर से स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताया कि जाम की वजह से लोग अब बिलासपुर बाजार में लोग आने से बचने लगे हैं। इससे दुकानदारी भी खराब हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बनाई गई पुलिस चौकी भी धर्मशाला में चल रही है। उनके पास स्थायी पुलिस चौकी नहीं है। व्यापारियों ने लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पार्किंग बनवाई जाए। वहीं व्यापारियों ने बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी को अपडेट करने और भवन का निर्माण कराकर यहां स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। जिससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर रहे।
विज्ञापन


ग्रेेटर नोएडा जाने के लिए नहीं है सीधी कनेक्टिविटी
व्यापारियों ने बताया कि बिलासपुर से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। ई-बसों के रूट से बिलासपुर को नहीं जोड़ा गया है। इसे रूट में शामिल किया जाए। क्षेत्र की चिकित्सीय सुविधाएं भी बदहाल हैं। सरकारी अस्पताल दो किमी दूर है और यहां कोई डॉक्टर नहीं बैठता है। इस कारण आमजनों को मजबूरी में निजी अस्पताल में जाकर लाखों रुपये इलाज में खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में पार्किंग के लिए जगह नहीं है। लोगों को सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से जाम लग जाता है। -अरुण शर्मा
प्राधिकरण को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। -सचिन गोयल
ग्रेटर नोएडा से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। ई-बसों के रूट से कस्बे को तत्काल जोड़ा जाना चाहिए। -सुधीर कुमार
पुलिस चौकी को स्थायी करने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए और स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए। -फिरोज खान
इलाज कराने के लिए दो किमी दूर सरकारी अस्पताल जाना पड़ता है। वहां भी डॉक्टर नहीं बैठते हैं। -तपन कुमार
बिलासपुर कस्बे में यातायात की व्यवस्था ठीक की जाए। रोडवेज और ई-बसों का रूट निर्धारित किया जाए। -दीशु गोयल

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

अरुण शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed