{"_id":"6a4272d4b6c9fef7dc0a5f9a","slug":"dfgsdfg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8082-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संपर्क मार्ग अधूरा होने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संपर्क मार्ग अधूरा होने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। रबूपुरा क्षेत्र में सड़क और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए रबूपुरा से झांझर जाने वाले मार्ग पर 60 मीटर रोड के पास बने पुल का चौड़ीकरण कार्य तो पूरा हो गया है लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण और पक्का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते लोगों और राहगीरों को आवागमन में अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पहले यह पुल काफी संकरा था और इसका मोड़ लगभग 90 डिग्री के कोण पर होने के कारण यहां से बड़े वाहनों और दोतरफा यातायात को निकालने में कठिनाई होती थी। कई बार वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ता था और जाम जैसी स्थिति भी बन जाती थी। हाल ही में पुल का चौड़ीकरण कार्य पूरा कर दिया गया, लेकिन पुल से जुड़ने वाली सड़क अभी भी पुराने स्वरूप में बनी हुई है और कई हिस्सों में चौड़ीकरण तथा पक्का निर्माण अधूरा है। ऐसे में चौड़े पुल के बावजूद वाहन चालकों को सड़क पर आते ही दोबारा संकरी जगह और खराब मार्ग का सामना करना पड़ रहा है।
बुलंदशहर तक का सफर होगा आसान :
पुल के निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद यमुना सिटी से बुलंदशहर तक लोगों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक आसान और तेज होगी। पुल और उससे जुड़ी सड़क का निर्माण होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक सुगम हो जाएगा और यमुना सिटी से बुलंदशहर तक बिना रुकावट के सफर किया जा सकेगा।