{"_id":"6a73449186c7d985f80823e8","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4579113-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 हजार के उधार में भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, पार्टी बनी रणभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 हजार के उधार में भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, पार्टी बनी रणभूमि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- होटल में चल रही पार्टी में चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट, तीन घायल
नोएडा। सेक्टर-52 में होशियारपुर गांव में उधार के पैसों को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। होटल में चल रही पार्टी के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व हाथापाई में तीन युवक घायल हो गए। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, होशियारपुर निवासी मिथुन, नितिन और काले मंगलवार देर रात अपने दोस्तों के साथ एक होटल में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई विशाल यादव, विकास, राहुल यादव, पुष्पेंद्र, आशु और एक अन्य युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने उधार के बचे 20 हजार रुपये वापस करने की बात उठाई। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। संघर्ष में मिथुन, नितिन और काले घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में फायरिंग की भी चर्चा रही, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।