{"_id":"6adf5baf03b8bb97b403eb33","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4874211-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान में छिपाकर बेच रहा था पटाखे, 378 पैकेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान में छिपाकर बेच रहा था पटाखे, 378 पैकेट बरामद
विज्ञापन
मकान में छिपाकर बेच रहा था पटाखे, 378 पैकेट बरामद
- सेक्टर-63 की बबीता कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, बिना अनुमति चल रहा था कारोबार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहार के दौरान पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बबीता कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर 378 पैकेट पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह बिना लाइसेंस और जरूरी अनुमति के मकान के अंदर पटाखे बेच रहा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात गढ़ी गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बहलोलपुर की बबीता कॉलोनी की गली नंबर-15 स्थित हेमंत के मकान में पटाखों की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए पते पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कमरे में मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिले के मसरख थाना क्षेत्र निवासी मनी भूषण (22) के रूप में हुई है। वह फिलहाल बबीता कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां अलग-अलग किस्म के पटाखों के 378 पैकेट मिले। आरोपी पटाखों की बिक्री से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखा सका। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।