{"_id":"6a048b409aa8989c820019f4","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4276545-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल व चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 24 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल व चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 24 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोबाइल व चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 24 मोबाइल बरामद
- कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने की कार्रवाई, पुलिस कर रही जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल व चेन छीनने वाले दो बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के 24 मोबाइल फोन, दो चाकू और वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक बरामद की है। ये बदमाश गिरोह बनाकर एनसीआर में चोरी व छिनैती की घटनाएं करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने सेक्टर-54 के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खोड़ा निवासी मोबीन अहमद और हरौला निवासी आफताब के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि ये लोग दिल्ली व एनसीआर के शहरों में सक्रिय थे और नोएडा, दिल्ली में राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपटते थे। छीने गए मोबाइल फोन को उसका साथी आफताब राहगीरों और अन्य लोगों को सस्ते दामों में बेच देता था। मुख्य आरोपी मोबीन अहमद पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और स्नैचिंग सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद के खोड़ा, इंदिरापुरम और लिंक रोड थानों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज पाए गए हैं। आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है
Trending Videos