{"_id":"69ef5c9645b8ef9eb5045bb3","slug":"dgfsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93350-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीषण गर्मी में ऑटो की खुली सवारी बनी मुसीबत, यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीषण गर्मी में ऑटो की खुली सवारी बनी मुसीबत, यात्री बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ऑटो की खुली सवारी बनी मुसीबत, यात्री बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शहर में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। खुले ऑटो में यात्रा करना इन दिनों किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच महिला और पुरुष यात्री दोनों ही बेहाल नजर आ रहे हैं। दोपहर के समय तापमान बढ़ने पर ऑटो में बैठना मुश्किल हो जाता है। ऑटो में छत तो होती है, लेकिन चारों ओर से खुले होने के कारण गर्म हवाएं सीधे यात्रियों को प्रभावित करती हैं।
यात्रियों का कहना है कि कई ऑटो में साइड कवर या पर्दे तक नहीं होते, जिससे धूप सीधे अंदर आती है। कुछ ऑटो चालकों द्वारा अतिरिक्त किराया लेकर आंशिक कवर की सुविधा दी जाती है, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं होती। छात्रा खुशी शर्मा का कहना है कि पढ़ाई करने के लिए कॉलेज और कोचिंग के लिए घर से बाहर निकलना मजबूरी है, लेकिन ऑटो में सफर करते समय तेज धूप और गर्म हवा के कारण चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हर्ष शर्मा का कहना है कि रोजमर्रा के काम के लिए ऑटो ही सबसे सुलभ साधन है, लेकिन गर्मी में यह सफर बेहद कठिन हो जाता है।
- तेज गर्मी में खुले वाहनों में यात्रा करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। सिर को ढककर रखें, पानी साथ रखें और संभव हो तो दोपहर के समय यात्रा से बचें। - डॉ. एसपी सिंह, चिकित्सक
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X