{"_id":"6ae34e3748ffa0a7660d3143","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4884636-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली से पहले 48 हजार सुतली बम बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली से पहले 48 हजार सुतली बम बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- सेक्टर-88 में दो पिकअप वाहनों से मिले 80 कट्टे पटाखे, तीन लाख रुपये बताई गई कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। दिवाली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फेज-2 थाना पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 48 हजार सुतली बम बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे फेज-2 थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-88 स्थित एसएमसी कंपनी के पास दो मालवाहक वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनमें 80 बोरी सुतली बम मिले। जांच में प्रत्येक कट्टे में 60 पैकेट और प्रत्येक पैकेट में 10 सुतली बम पाए गए। इस तरह कुल 48 हजार सुतली बम बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेरठ के जानी खुर्द निवासी गौरव (35) और गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अरुण कश्यप (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर पटाखों की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।