{"_id":"6a22d3c8ae026e0130079f48","slug":"district-boxers-will-show-their-strength-in-boxing-trials-today-noida-news-c-23-1-lko1064-96618-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बॉक्सिंग ट्रायल में आज दम दिखाएंगे जिले के मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बॉक्सिंग ट्रायल में आज दम दिखाएंगे जिले के मुक्केबाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे जिला स्तरीय चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ी 8 जून को मेरठ में मंडलीय ट्रायल में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के युवा मुक्केबाज शनिवार को होने वाले जिला स्तरीय ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला खेल विभाग और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी अगले चरण के मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे, जहां से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच चयन प्रक्रिया को लेकर उत्साह का माहौल है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि सहारनपुर में सब-जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 13 जून तथा बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण जिला स्तरीय ट्रायल का होगा, जबकि दूसरे चरण में मंडलीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 8 जून को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और अस्पताल से प्रमाणित चिकित्सीय दस्तावेज साथ लाने होंगे। आवश्यक दस्तावेज न होने पर खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का बेहतरीन अवसर देगी। जिले के कई उभरते मुक्केबाज ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
Trending Videos