{"_id":"69f4ab6d9144c6249d0015c7","slug":"district-olympic-games-kick-off-competitions-to-continue-until-may-7-noida-news-c-1-noi1095-4230807-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला ओलंपिक खेलों का आगाज, 7 मई तक होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला ओलंपिक खेलों का आगाज, 7 मई तक होंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक खेलों का आगाज, 7 मई तक होंगी प्रतियोगिताएं
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने किया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से जिला ओलंपिक संघ की ओर से 1 से 7 मई तक जिला ओलंपिक खेलों का आयोजन शुरू हो गया है। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने किया।
एक हफ्ते तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कराटे, किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, पिकल बॉल, जिम्नास्टिक, टेनिस और योगासन सहित कई खेल शामिल हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और फिटनेस के प्रति जागरूक होने का बेहतर मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि संघ जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यकारी सचिव जफर खान के अनुसार, रामाज्ञा स्कूल और ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-3 में प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं, जो 7 मई तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगी। इस दौरान करीब 6 स्कूलों ने इसमें भाग लिया।
Trending Videos