सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   plan to extinguish fires with drones remained announcement

Noida News: घोषणा ही रह गई ड्रोन से आग बुझाने की योजना

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
plan to extinguish fires with drones remained announcement
विज्ञापन
गाजियाबाद में सोसाइटी में लगी आग ने बहुमंजिला इमारतों के निवासियों में और बढ़ा दिया खौफ

बढ़ रही आग की घटनाओं के बावजूद स्टाफ की कमी को दूर करने का तेजी से नहीं हो रहा प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। गाजियाबाद में सोसाइटी में लगी भीषण आग ने नोएडा-ग्रेनो की बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों में खौफ और बढ़ा दिया है। नोएडा की बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की घोषणा शासन स्तर से की गई थी, लेकिन दो साल बाद भी यह योजना धरातल पर उतर नहीं पाई। हालांकि, इस दौरान इमारतों और उनमें रहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
दूसरी ओर, जिले में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बावजूद अग्निशमन विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने का प्रयास तेजी से नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में विभाग में निर्धारित से 300 कर्मी कम हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद को छोड़ दें तो अन्य सभी पदों पर स्वीकृत से कम स्टाफ तैनात हैं। खासकर फायरमैन व लीड फायरमैन की बहुत कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि अग्निशमन विभाग मौजूद संसाधनों से ही अपना काम कर रहा है। अग्निसुरक्षा के प्रति लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ड्रोन की व्यवस्था के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें आग बुझाने के लिए ड्रोन का प्रजेंटेशन दिया गया था। यह योजना अभी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, इसे जल्द ही इसे शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




जिले में तैनात कर्मी

पदनाम स्वीकृत उपलब्ध खाली पद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी 01 01 0

अग्निशमन अधिकारी 09 04 05
अग्निशमन अधिकारी द्वितीय 27 05 22

लीड फायरमैन 63 31 32

चालक 81 41 40

फायरमैन 360 168 192

सफाईकर्मी 09 01 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed