सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out on ninth floor of a complex five fire tenders tackle blaze averting a major disaster in Greate

Greater Noida: कॉम्प्लेक्स में नौवीं मंजिल पर लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, बड़ा हादसा टला

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेनो वेस्ट स्थित गोल्डन आई कामर्शियल बिल्डिंग में बने कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 

Fire breaks out on ninth floor of a complex five fire tenders tackle blaze averting a major disaster in Greate
कॉम्प्लेक्स में नौवीं मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित गोल्डन आई कामर्शियल बिल्डिंग में बने कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कॉम्प्लेक्स की नौवीं मंजिल पर स्थित ऑफिस में लगी थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल की पांच यूनिट मौके पर रवाना कीं।



सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। ऊंची मंजिल पर आग लगने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में विशेष सावधानी बरती गई। फायर विभाग की टीम ने आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए और स्थिति को नियंत्रण में लेने की कार्रवाई जारी रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद भवन में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद जांच कर कारणों का पता लगाया जाएगा। फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed