{"_id":"6a3c38a5be12cef8a006c8bd","slug":"char-dham-yatra-number-of-pilgrims-visiting-the-shrines-crosses-40-lakh-in-67-days-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra: 67 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra: 67 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
सार
अब बदरीनाथ व केदारनाथ में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य हो रही है।
19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चारधाम धाम यात्रा के 67 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 40 लाख पार हो चुका है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ में 13.31 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब बदरीनाथ व केदारनाथ में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य हो रही है।
19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से यात्रा संचालित हुई। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 जून तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरुआत में धामों में दर्शन के लिए भारी उमड़ी ने से व्यवस्थाएं कम पड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में एक दिन में 30 हजार व बदरीनाथ धाम में 25 हजार तक श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। अब यह संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वर्तमान में आठ से नौ हजार व बदरीनाथ में 15 से 17 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। बीते एक सप्ताह में चारधामों व हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दर्शन करने वालों की संख्या में 40 हजार से कम है। जबकि शुरुआत में यह संख्या 90 हजार तक पहुंच गई थीं।
चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
- केदारनाथ 13.31 लाख
- बदरीनाथ 12.85 लाख
- गंगोत्री 6.50 लाख
- यमुनोत्री 6.10 लाख
- हेमकुंड साहिब 1.37 लाख