फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District shooters will aim in Bhopal

Noida News: जिले के शूटर्स भोपाल में साधेंगे निशाना

Tue, 01 Sep 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
District shooters will aim in Bhopal
फोटो
विज्ञापन

- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने कसी कमर, स्टेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर बनाई जगह
मो. सफीक खान
नोएडा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सटीक निशाने के दम पर अपनी जगह बनाने वाले नोएडा के निशानेबाज अब राष्ट्रीय मंच पर चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में नोएडा के चयनित खिलाड़ी बुधवार से मुकाबले में उतरेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर इस बार देशभर के बेहतरीन निशानेबाजों के बीच मुकाबला होगा, ऐसे में नोएडा के खिलाड़ियों के सामने अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की चुनौती रहेगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों ने नोएडा में लगातार अभ्यास किया है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने निशाने की सटीकता के साथ एकाग्रता, धैर्य और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर विशेष ध्यान दिया। खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेट प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है और अब लक्ष्य बेहतर स्कोर के साथ पदक की दावेदारी पेश करना है। खिलाड़ी शूट एक्स अकादमी के ऑनर व हेड कोच नितिन चौधरी के मार्गदर्शन में शूटिंग के गुर हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं और हमें उम्मीद है कि वे इस स्पर्धा में नोएडा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन




स्टेट के प्रदर्शन से मिली राष्ट्रीय मंच की राह
नोएडा के इन निशानेबाजों ने सेक्टर-50 स्थित रामाज्ञा स्कूल में आयोजित यूपी स्टेट इंटर-स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। अब भोपाल में उनका सामना अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभावान निशानेबाजों से होगा। खिलाड़ियों के मुताबिक, स्टेट और नेशनल स्तर के मुकाबले में अंतर रहेगा। इसलिए उन्होंने अभ्यास में उसी स्तर की प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लेकर तैयारी अच्छी है। अभ्यास के दौरान अपनी तकनीक और निशाने की सटीकता पर लगातार काम किया है-अंशुमन शर्मा, शूटर
हमने प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर नियमित अभ्यास किया है। राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी काफी मजबूत होंगे, इसलिए छोटी-छोटी गलतियों से बचना होगा-यावी पाथवाल, शूटर

प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से आत्मविश्वास बढ़ा है। अच्छे खिलाड़ियों के साथ मुकाबले का मौका है। तैयारी को परिणाम में बदलने की कोशिश रहेगी-वीआन शर्मा, शूटर
प्रतिस्पर्धा आसान नहीं होगी, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है। अभ्यास के दौरान स्कोर सुधारने के साथ मानसिक मजबूती पर भी काम किया है-जैद चौधरी, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed