फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Meetings were held but the problems remained the same

Noida News: बैठक हुई लेकिन समस्याएं जस की तस

Tue, 01 Sep 2026 10:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
Meetings were held but the problems remained the same
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर फाई-4 में 12 अगस्त को हुई बैठक के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर निवासियों में नाराजगी है। बैठक में सेक्टर की चहारदीवारी, बिजली, पानी, लावारिस पशुओं, यूटर्न बंद करने और व्यावसायिक गतिविधियों समेत कई मुद्दे उठाए गए थे। बैठक के बाद अथॉरिटी ने बैठक में लिए गए फैसलों और जिम्मेदार विभागों की जानकारी जारी की, लेकिन निवासियों का कहना है कि अब तक मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


सेक्टर निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि बैठक में अधिकारियों के सामने सभी प्रमुख समस्याएं रखी गई थीं। इसके बाद उम्मीद थी कि संबंधित विभाग जल्द काम शुरू करेगा। लेकिन बैठक के बाद से अब तक कोई अधिकारी सेक्टर में समस्याओं का जायजा लेने नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा, कि बैठक में समस्याएं सुन ली गईं और बाद में फैसलों की जानकारी भी जारी कर दी गई, लेकिन उसके बाद कोई अधिकारी फोन या मैसेज तक नहीं करता। मौके पर देखने के लिए भी कोई नहीं आया। ऐसे में समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed