सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor was running a fraud racket on social media by posing as a woman

डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर बदला जेंडर: महिला बनकर चला रहा था ठगी का कारोबार, लड़की की आवाज में देता था ऐसा लालच

माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sun, 21 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर अपराध पुलिस ने एमबीबीएस-एमडी डॉक्टर रामाकृष्ण पेदगावेगी को गिरफ्तार किया है। वह सोशल मीडिया पर महिला बनकर निवेश के नाम पर ठगी करता था। आरोपी आंध्र प्रदेश में गलत सर्जरी के बाद भागा था।

Doctor was running a fraud racket on social media by posing as a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले एक डॉक्टर को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) एमबीबीएस-एमडी है। थाना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले आंध्र प्रदेश में निजी अस्पताल में इलाज करता था। वहां पर एक सर्जरी गलत हो गई थी, जिसमें प्राथमिकी दर्ज हो गई थी। इसके बाद यह पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग कर ग्रेटर नोएडा के चाई-फाई में किराये पर रहने लगा था।



आरोपी ने सोशल मीडिया समेत डेटिंग ऐप पर महिला के नाम और फोटो से आईडी बनाकर साइबर ठगी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद आरोपी लोगों को फंसाने के लिए कॉल पर भी महिलाओं की आवाज में बात करता था। भरोसा जीतने के बाद निवेश पर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। इसने चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा (एमबीबीएस व एमडी) होने की जानकारी दी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। बातचीत के दौरान खुद को महिला बताकर वह लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह उन्हें एक निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने की सलाह देता था। पीड़ितों से जिस बैंक खाते में पैसा जमा कराया जाता था, वह एक म्यूल (फर्जी) अकाउंट था। इस खाते की इंटरनेट बैंकिंग के लिए आरोपी डॉक्टर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। इसी माध्यम से वह रकम को नियंत्रित करता था और बाद में उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर देता था। 

विज्ञापन

बंगलूरू के इंजीनियर से ठगी में पकड़ा गया आरोपी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने अपने जाल में बहुत से लोगों को फंसाया था। कई लोगों से महिला बनकर बातें करता था। इस दौरान बंगलूरू निवासी एक इंजीनियर से हाल-फिलहाल में इसने ठगी की थी। शिकायत पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले साक्ष्यों पर काम करते हुए आरोपी की लोकेशन तलाशी गई। फिर इसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया। 

वित्तीय सलाहकार का देता था परिचय
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उच्च शिक्षित है। इसलिए अंग्रेजी में संवाद कर उच्च आय वर्ग के सोशल मीडियो उपयोगकर्ताओं को फर्जी महिला प्रोफाइल से निशाना बनाता था। खुद का परिचय एक नामी कंपनी में वित्तीय सलाहकार के तौर पर देता था। इसके बाद एक ऐप के जरिए धनराशि निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का झांसा देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed