सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: दोस्तों ने ही युवक को पीटा, अपहरण की बात जांच में नहीं आई सामने

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
dsfg
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


पलवल। शहर के किठवाड़ी पुल चौकी क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रारंभिक शिकायत में युवक ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मारपीट और झगड़े की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी निवासी राज (10वीं कक्षा का छात्र) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 अप्रैल की शाम रेलवे रोड स्थित एक जिम में गया था। इसी दौरान उसके परिचित चिराग, गौरव, तनिष काली स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचे और उसे अपने साथ बैठाकर जनौली फाटक की ओर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़ित के परिजनों ने घटना की शिकायत चौकी किठवाड़ी पुल में दी। पुलिस ने मामले को संदेहजनक मानते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक के पिता द्वारा उपलब्ध कराई गई वीडियो फुटेज में 5-6 युवक एक युवक को बेल्ट से मारते हुए दिखाई दिए। मौके के पास स्थित एक दुकानदार के बयान में सामने आया कि युवक स्वेच्छा से गाड़ी में बैठकर गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सभी युवक आपस में परिचित हैं और किसी बात को लेकर विवाद के बाद रास्ते में मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed