{"_id":"69c29d5bda366e62150d0edf","slug":"e-rickshaws-slow-down-e-autos-pick-up-speed-grnoida-news-c-1-noi1095-4085835-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-रिक्शा की रफ्तार हुई धीमी, ई-ऑटो ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-रिक्शा की रफ्तार हुई धीमी, ई-ऑटो ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा की रफ्तार हुई धीमी, ई-ऑटो ने पकड़ी रफ्तार
छह माह में सबसे कम बिके ई-रिक्शा, तीस फीसदी ज्यादा बिके ई-ऑटो
ई-रिक्शा के मुकाबले ई-ऑटो ज्यादा मजबूत और टिकाऊ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सड़कों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। आंकड़ों के अनुसार, अब पारंपरिक ई-रिक्शा की जगह ई-ऑटो शहरवासियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
सेक्टर-32ए स्थित परिवहन विभाग के आकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2025 में जहां जिले में करीब 26,463 ई-रिक्शा संचालित थे और ई-ऑटो की संख्या केवल 10,071 थी। वहीं मार्च 2026 तक तस्वीर बदली हुई दिखी। ई-रिक्शा मामूली रूप से बढ़कर 27,420 तक पहुंचे, जबकि ई-ऑटो की संख्या तेज रफ्तार से बढ़कर 13,000 हो गई। यानी करीब पांच महीनों में ई-ऑटो में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि ई-रिक्शा की बढ़ोतरी बेहद सीमित रही। ई-ऑटो चालक रमेश ने बताया कि ई-ऑटो ई-रिक्शा के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ, बेहतर माइलेज, मजबूत बैटरी बैकअप के साथ आ रहे हैं। यह सीएनजी और ई-ऑटो से ज्यादा बेहतर हैं। जो जीरो प्रतिशत वायु प्रदूषण और जीरो ध्वनि प्रदूषण युक्त होते हैं। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि इनका बैटरी बैकअप इतना खराब है कि कई बार सड़कों पर आने वाले गड्ढों की वजह से लगने वाले झटके के बाद वह बीच रोड ही बंद हो जाते हैं। बल्कि वह अधिक क्षमता के साथ सवारियों को भी नहीं बैठा सकते हैं। ऐसे में हर मामले में ई-ऑटो ई-रिक्शा से ज्यादा बेहतर हैं।
ई-रिक्शा व ई-ऑटो में क्या हैं बड़े अंतर
इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यापारी सुशील सिंघल के अनुसार, दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहन होने के बावजूद इनकी उपयोगिता अलग है। ई-रिक्शा कम दूरी, धीमी गति से चलते हैं लेकिन ई-ऑटो अधिक दूरी, तेज रफ्तार, ज्यादा यात्री क्षमता रखते हैं। बतादें कि ट्रैफिक पुलिस भी ई-रिक्शा के खिलाफ नियम तोड़ने पर समय-समय पर कार्रवाई करती है। यही वजह है कि शहर के मुख्य मार्गों और व्यस्त इलाकों में ई-ऑटो की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि ई-रिक्शा धीमी बहुत धीमी रफ्तार से बढ़ रहे हैं।
दोनों में छह माह का अंतर
वाहन का प्रकार (मार्च 26) अक्तूबर 25
जिले में कुल ई-ऑटो 12986 8711
ई-रिक्शा 27420 25561
Trending Videos