सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ec is avoiding answering questions: Devendra Yadav

सवालों का जवाब देने से बच रहा चुनाव आयोग : देवेंद्र यादव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
ec is avoiding answering questions: Devendra Yadav
विज्ञापन
- एसआईआर प्रकरण : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रस्तावित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि आयोग पार्टी द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देने से बच रहा है। जिससे उसकी मंशा पर संदेह पैदा होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने 31 मार्च को एसआईआर से जुड़े कई अहम सवालों के साथ चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, लेकिन आयोग के जवाब में इन मुद्दों पर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को पारदर्शी रुख अपनाना चाहिए था। यादव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय दिल्ली में संभावित एसआईआर की तैयारियां कर रहा है और कांग्रेस इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। उन्होंने स्वयं बादली विधानसभा क्षेत्र में अपने बूथ पर बीएलए-दो की जिम्मेदारी संभाली है, जबकि पूरे दिल्ली में कांग्रेस के बीएलए-एक और बीएलए-दो चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस की बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग ने एक बार फिर आयोग को पत्र लिखकर कई व्यावहारिक समस्याएं उठाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed