सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Engineer commits suicide by jumping from 11th floor in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर ने 11वें माले से लगाई छलांग, पहली मंजिल पर पड़ी मिली लाश; जांच में सामने आई ये बात

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के दिन शाम करीब 6 बजे सूचना मिली की हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति 11वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक व्यक्ति प्रथम तल के छज्जे पर गिरा हुआ मिला।

Engineer commits suicide by jumping from 11th floor in Greater Noida
इंजीनियर ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक एक बुजुर्ग 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप श्रीवास्तव (60) वर्ष के रूप में हुई। बुजुर्ग पेश से इंजीनियर थे। मगर पिछले कई साल से वह कोई काम नहीं कर रहे थे। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos

पहली मंजिल के छज्जे पर मिली लाश
जानकारी के मुताबिक होली के दिन शाम करीब 6 बजे सूचना मिली की हवेलिया वैलेंशिया सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति 11वीं मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान एक व्यक्ति प्रथम तल के छज्जे पर गिरा हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूल लगाकर कूदे थे संदीप
जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या है। उन्होंने आत्महत्या के लिए बालकनी के पास एक स्टूल भी लगाया था। स्टूल घटना स्थल के पास मिला है। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

मानसिक बीमारी से थे ग्रस्त
पुलिस को परिजन ने पूछताछ में कि वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उनके साथ उनकी पत्नी रहती हैं। जबकि उनका पुत्र बेंगलुरु में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed