{"_id":"69ab07ef2d766b82b2052f98","slug":"people-are-scared-as-bricks-and-stones-are-being-thrown-from-the-upper-floors-of-the-society-noida-news-c-23-1-lko1064-89359-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सोसाइटी के ऊपरी मंजिलों से ईंट-पत्थर फेंके जाने से लोग भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सोसाइटी के ऊपरी मंजिलों से ईंट-पत्थर फेंके जाने से लोग भयभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप- अब तक इस तरह की करीब 12 से अधिक घटनाएं हो चुकीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण मंत्रा-1 सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निवासियों की चिंता बढ़ती जा रही है। निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से सोसाइटी परिसर में खेल रहे बच्चों के ऊपर सोसाइटी के ऊपरी मंजिलों से ईंट-पत्थर फेंके जाने की अब तक करीब 12 घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों में डर बैठा हुआ है।
निवासियों ने बताया कि आसपास की अन्य सोसाइटियों की तुलना में यहां 3.56 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं। परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, जिस वजह से ऐसी घटनाओं में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाती। विधि टावर निवासी वीना पांडेय ने बताया कि 3 मार्च को जब वह टावर के रिसेप्शन पर खड़ी थीं, तभी ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने उन्हें सावधान करते हुए बताया कि ऊपर से कोई पत्थर फेंक रहा है, इसलिए बाहर जाकर खड़ा रहना सुरक्षित नहीं।
बाल बाल बचा बेटा
सन्नी गुप्ता ने बताया कि उनका सात साल का बेटा शाम को खेल रहा था तभी ऊपर से कुछ गिरा जिससे वह बाल बाल बच गया। इसी तरह देवेन्द्र जाखड़ और अनिल शर्मा ने कहा कि जब वे परिसर में टहल रहे थे तभी उनके ऊपर बीयर की खाली केन और पानी फेंका गया। हालांकि वे बाल बाल बच गए। निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।
Trending Videos