सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Entrepreneurs will not play Holi in protest against e-auction

Noida News: ई-नीलामी का विरोध, होली नहीं खेलेंगे उद्यमी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will not play Holi in protest against e-auction
विज्ञापन
फोटो:-----------------
Trending Videos

- आईईए की घोषणा, होली के बाद शुरू करेंगे आंदोलन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (आईईए) जिले की चारों प्राधिकरण में लागू भूखंड आवंटन की ई-नीलामी नीति के विरोध में इस बार होली नहीं मनाएगी। संगठन के साथ-साथ सदस्य उद्यमी भी अपनी-अपनी कंपनी में होली नहीं खेलेंगे। होली के बाद जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। अगर फिर भी मांग पूरी नहीं की तो धरना-प्रदर्शन करेंगे।
उद्यमियों ने कहा कि ई-नीलामी से छोटे उद्यमियों को उद्योग लगाना मुश्लिक हो गया है। आईईए के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि नीति से जिले के एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को काफी नुकसान हो रहा है। वो अपना औद्योगिक भूखंड नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से 2000 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के आवंटन को ई-नीलामी से बाहर करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पीके तिवारी, उपाध्यक्ष एचएन शुक्ला, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह तुली आदि मौजूद रहे।
---------------
किराये पर चल रहे हैं 40 प्रतिशत उद्योग
उद्यमियों ने बताया कि जिले में 40 प्रतिशत उद्योग किराये पर चल रहे हैं। वो उद्यमी अपना भूखंड खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन ई-नीलामी ने मौका छीन लिया है। भूखंडों की कीमत बढ़ने के कारण किराया भी बढ़ गया है। यही हाल रहा तो फिर उद्योगों को बंद करना पड़ेगा। वहीं होली के बाद डीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन देंगे। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed