सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after the construction of the Bhangel elevated road, there is no relief from traffic jams.

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड बनने के बाद भी जाम से राहत नहीं

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Even after the construction of the Bhangel elevated road, there is no relief from traffic jams.
विज्ञापन
फोटो है
Trending Videos

- जाम की वजह से लोगों के साथ ही स्कूली बच्चे भी परेशान
------
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल एलिवेटेड रोड बनने के बाद भी लोगों को जाम से खासा राहत तो नहीं मिली उल्टा कई जगहों पर स्थिति और भी गंभीर हो गई। आगाहपुर की तरफ से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और फेस-2 पर उतरने से पहले दोनों तरफ लंबा जाम लगा रहता है। इस वजह से आम नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों को भी परेशान होना पड़ता है। फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्रकर लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।

पवन ने बताया कि आगाहपुर से सेक्टर-41 की तरफ बने कट को बंद करने से अब सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इस सर्विस रोड का उपयोग सेक्टर 41, 42, 45, 46, 47, 48, 99, 100, 104 आदि के लोग करते हैं, जिससे दिनभर घंटों लंबा जाम लगा रहता है। इसी तरह फेस-2 पर उतरते समय भी पुलिया संकरी होने की वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। उन्होंने आगाहपुर सर्विस रोड की एंट्री से पहले अतिक्रमण, सड़क के बीच में बने फुटपाथ के टुकड़े और सर्विस रोड होने वाली अवैध पार्किंग हटवाने की मांग की। इसके अलावा फेस-2 पर उतरते वक्त बनीं संकरी पुलिया को भी चौड़ा करने और कट को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed