सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfgd

Noida News: यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड, कियॉस्क के लिए ई-नीलामी तय

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
sfgd
विज्ञापन
यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड, कियॉस्क के लिए ई-नीलामी तय
Trending Videos

- कियॉस्क के लिए 20 अप्रैल और औद्याेगिक भूखंड के लिए 27 अप्रैल को होगी ई-नीलामी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में औद्योगिक भूखंड और कियॉस्क के लिए ई-नीलामी की तारीख तय हो गई है। औद्योगिक भूखंड के लिए जहां 27 अप्रैल को ई-नीलामी से आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं आवासीय सेक्टरों में विकसित दुकानों के कियॉस्क के लिए 20 अप्रैल को ई-नीलामी रहेगी।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल तक सेक्टर-29, 32 व 33 तक 42 औद्योगिक भूखंड के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही 17 अप्रैल तक पूरी करनी है। इसके बाद 22 अप्रैल को अर्हता पूरी करने वाले आवेदकों के नाम अंतिम रूप से फाइनल कर दिए जाएंगे। इन आवेदकों के बीच 27 अप्रैल को ऑनलाइन बिड रहेगी। प्राधिकरण का कहना है कि इन भूखंडों के लिए आरक्षित धनराशि में बदलाव किया गया है, इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा 33 कियॉस्क में से 18 कियॉस्क के लिए ई-नीलामी प्राधिकरण कराएगा। सामान्य श्रेणी के कियॉस्क के लिए आवेदन प्राधिकरण को मिले हैं। इनकी भी दरें संशोधित नई सर्किल रेट लागू होने के बाद प्राधिकरण द्वारा की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed