सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers to hold Mahapanchayat on July 17.

Noida News: 17 जुलाई को महापंचायत करेंगे किसान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers to hold Mahapanchayat on July 17.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। किसानों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए 17 जुलाई को ग्रेनो प्राधिकरण पर महापंचायत की जाएगी। बृहस्पतिवार को जैतपुर गांव में अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया। किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को प्राधिकरण और प्रशासन नजरअंदाज कर रहा है। उनके आंदोलन को दबाया जा रहा है। किसानों ने बैठक में 10 प्रतिशत विकसित भूखंड, आबादी निस्तारण, नए भूमि अधिग्रहण कानून के क्रियान्वयन तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई न होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति नाराजगी जताई। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजब सिंह, जिला महासचिव संदीप भाटी, तिलपता गांव के पूर्व प्रधान सुदेश भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed