{"_id":"6a380e67ddc7797aa509e398","slug":"fdgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4419730-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरकारी कार्यालय में कार किराये पर लगाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरकारी कार्यालय में कार किराये पर लगाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-देहरादून की रहने वाली महिला ने फरवरी में दर्ज कराई थी शिकायत, आरोपी ने वापस नहीं की थी कार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सरकारी कार्यालयों में कार किराये पर लगवाने वाले आरोपी को फेज-1 थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगाें को अपने जाल में फंसाता था। अन्य जगहों से ज्यादा किराया दिए जाने की बात कहकर लोगों को आरोपी शिकार बनाता था।
मामले में देहरादून की रहने वाली मोनिका राजौरिया ने 23 फरवरी को फेज-1 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत देते हुए बताया था कि मोनिका के पास दो व्यवसायिक कार हैं। जो कि टैक्सी में चलती हैं। बीते साल उनके पति नितिन राजौरिया एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े जो कि टैक्सी संबंधित था। ग्रुप में शामिल होने के बाद एक शख्स ने उनसे संपर्क करके कार सरकारी विभाग में किराये पर लगवाने की बात कही। आरोपी ने अपनी पहचान पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी परविंदर कुमार चौहान बताई। अपने कार्यालय का पता नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला बताया। परविंदर ने झांसे में लेने के लिए आठ हजार रुपये एडवांस भी दे दिए। छह अक्तूबर को चालक शाकिब अली के साथ गाड़ी को नोएडा स्थित परविंदर के कार्यालय भेज दी। परविंदर ने शाकिब को कार लेकर अपने चालक को देदी। फिर शाकिब को मेट्रो स्टेशन उतार दिया। बाद में दूसरी गाड़ी भी मंगा ली। अब आरोपी कार का किराया नहीं दे रहा है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया शनिवार शाम आरोपी राजकुमार यादव निवासी जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।