सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर महिला से 62 लाख रुपये की ठगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर महिला से 62 लाख रुपये की ठगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर जालसाजों ने सेक्टर-27 निवासी एक महिला से करीब 62 लाख रुपये की ठगी की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता प्रीति ने बताया है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप का संचालन करने वाले व्यक्ति ने खुद को डॉ. राजीव सिंह बताया और आईपीओ में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का दावा किया। शुरुआत में आरोपियों ने पीड़िता को छोटे निवेश पर कुछ राशि निकालने की सुविधा दी, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। इसके बाद महिला ने अलग-अलग तिथियों में कई बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी। कुछ दिन बाद जब उन्होंने पैसे निकालने चाहे तो आरोपियों ने संपर्क खत्म कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बैंक ट्रांजेक्शन, चैट, भुगतान रसीद और अन्य डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक खाते जिनमें रकम ट्रांसफर करवाई गई है उनका ब्यौरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed