{"_id":"6a96e1b4b19f14d0a1038cbc","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4674957-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल चोरी के शक में नौकरी की तलाश में नोएडा आए युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल चोरी के शक में नौकरी की तलाश में नोएडा आए युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी के शक में नौकरी की तलाश में नोएडा आए युवक की पीटकर हत्या
- हरौला की घटना, मोबाइल चुराने को लेकर हंगामे में हुई हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए 27 वर्षीय प्रमोद कुमार की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के हरौला गांव में सोमवार रात आरोपियों ने युवक को घेरकर लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मृतक आठवीं कक्षा तक पढ़ा था और अविवाहित था। उसके परिवार में चार बहनें और दो भाई हैं। प्रमोद सोमवार को ही हरदोई स्थित अपने गांव से नौकरी की तलाश में नोएडा पहुंचा था। वह अपने गांव के परिचित नीरज लोधी के पास हरौला आया था। नीरज सुरेंद्र अवाना के मकान में किराये पर रहता है। प्रमोद का चचेरा भाई सुशील और गांव का विजय भी आसपास अलग-अलग कमरों में रहते हैं। सोमवार दोपहर प्रमोद नीरज के कमरे के आसपास मौजूद था। इसी दौरान सुरेंद्र अवाना के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर उसकी पत्नी का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगा दिया। इसको लेकर वहां विवाद और हंगामा होने लगा। माहौल बिगड़ने पर प्रमोद वहां से चला गया।
रात करीब 10 बजे वह दोबारा उसी इलाके में पहुंचा। आरोप है कि पहले से नाराज लोगों ने उसे घेर लिया और मोबाइल चोरी का शक जताते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से पिटाई के बाद प्रमोद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर नीरज लोधी, सुशील और विजय मौके पर पहुंचे। तीनों प्रमोद को लेकर जिला अस्पताल सेक्टर-39 पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
सभी आरोपी हरौला में रह रहे थे : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष कुमार मंडल (30), करण कुमार मंडल (23), सुरेश मंडल (48), रौनक कुमार मंडल (19) और निखिल उर्फ ब्रेवो (22) के रूप में हुई है। संतोष और करण बिहार के सुपौल, सुरेश और रौनक मधुबनी तथा निखिल उर्फ ब्रेवो आरा के रहने वाले हैं। सभी वर्तमान में हरौला में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 31 अगस्त की रात प्रमोद उन्हें अपने किराये के मकान के पास दिखाई दिया था। वे उसे पहले से नहीं जानते थे। उसे संदिग्ध मानकर पूछताछ की गई और मोबाइल चोरी के शक में मारपीट कर दी गई। पुलिस ने मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
मौत की खबर से घर में मातम : पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार शव को लेकर हरदोई रवाना हो गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि प्रमोद परिवार की मदद करने और रोजगार पाने की उम्मीद से नोएडा आया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी मौत की खबर गांव पहुंच गई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।