सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfdg

Noida News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद छेड़छाड़ के आरोपी छात्र को मिली अग्रिम जमानत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
fdgsfdg
विज्ञापन
(अदालत से)
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश और धमकी देने के आरोपी कॉलेज छात्र अंशुल तंवर को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिली है। अदालत ने मामले की परिस्थितियों और आरोपी के आपराधिक इतिहास न होने को देखते हुए उसे शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दी है।
मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र का है। दिल्ली निवासी युवती ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने बताया था कि वह 6 मई से ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रह रही थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर अंशुल तंवर नामक युवक से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए एसी दिलाने में मदद करने की बात कही। 8 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी उसके घर के नीचे पहुंचा और एसी की दुकान पर चलने के लिए कहा। आरोप है कि युवक उसे अपनी कार में बैठाकर सेक्टर-148 की ओर ले गया। रास्ते में सुनसान स्थान पर कार रोककर आरोपी ने जबरन पीछे की सीट पर बैठाने की कोशिश की और अश्लील हरकतें कीं। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। बाद में आरोपी उसे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया। वहां से युवती ने महिला हेल्पलाइन पर कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी और युवती एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों के बीच पहले से परिचय था। आपसी कहासुनी के बाद झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत प्रदान की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed