{"_id":"6ae350f6d597d4c3820b4985","slug":"fds-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12019-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस के ब्रेक फेल होने से हादसे का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस के ब्रेक फेल होने से हादसे का वीडियो वायरल
विज्ञापन
- मुख्य चौराहे पर बस के ई रिक्शा से टकराने का दावा, ई रिक्शा में सवार थे तीन यात्री
- थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से किया इनकार
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के मुख्य चौराहे पर बस के हादसे का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक बस चौराहे के पास टकराने के बाद खड़ी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बस के इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने के कारण यह हादसा हुआ। बस एक ई रिक्शा से टकरा गई, जिसमें तीन यात्री बैठे हुए थे। घटना जेवर तहसील के पास मुख्य चौराहे पर पुलिस सहायता केंद्र के सामने की बताई जा रही है। प्रसारित वीडियो में कुछ लोग बस के इमरजेंसी ब्रेक काम नहीं करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों कहते नजर आ रहे हैं कि ब्रेक ठीक से नहीं लगने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और बस ई रिक्शा से जा टकराई। वायरल वीडियो बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। वहीं जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई।