फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgdf

Noida News: पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, बदमाशाें ने घेरकर युवक को मारी गोली

Tue, 18 Aug 2026 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
fdsgdf
- सेक्टर-122 में हुई वारदात, युवक की हालत गंभीर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-122 में मंगलवार तड़के पुरानी रंजिश को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में सुमित कुमार निवासी सेक्टर-122 ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ सिगरेट और अन्य सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान गेट नंबर 2 के पास बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पप्पू निवासी सेक्टर-122 और उसके साथी अक्षय निवासी सेक्टर-63 ने तमंचे से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। पहली गोली राहुल के सिर के पीछे जा लगी, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के निवासी तुरंत घरों से बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल राहुल को नजदीकी सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed