फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Athletes from the district will showcase their prowess at the district-level athletics competition.

Noida News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के एथलीट

Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Athletes from the district will showcase their prowess at the district-level athletics competition.
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के एथलीट
विज्ञापन

- 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बुधवार को होगा चयन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर के एथलीटों के चयन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेनो के नॉलेज पार्क-3 स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नीलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया, प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दौड़, बाधा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और जेवलिन थ्रो सहित अन्य स्पर्धाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस का आयोजन प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed