{"_id":"6a8466939df941ec4d02aaf7","slug":"modular-ots-at-five-chcs-will-be-ready-in-15-days-grnoida-news-c-1-noi1095-4624310-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 दिन में तैयार हो जाएंगे पांच सीएचसी पर बने मॉड्यूलर ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 दिन में तैयार हो जाएंगे पांच सीएचसी पर बने मॉड्यूलर ओटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिन में तैयार हो जाएंगे पांच सीएचसी पर बने मॉड्यूलर ओटी
-सीएमओ ने एजेंसी को ऑपरेशन थिएटर में बचा काम तय अवधि में करने के निर्देश दिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्भवती के लिए अगले 15 दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू कर दिए जाएंगे। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने एजेंसी को ऑपरेशन थिएटर में बचा काम तय अवधि में करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिले के पांच सीएचसी और एमसीएच में मॉड्यूलर ओटी का काम चल रहा है। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान मॉड्यूलर ओटी में धीमी गति से काम करने पर नाराजगी जाहिर की थी।
सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया, गर्भवतियों के जटिल ऑपरेशन और सड़क दुघर्टना में घायलों को त्वरित बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं। इनमें सेक्टर-110 स्थित भंगेल, मैटरनिटी चाइल्ड हॉस्पिटल, दादरी, जेवर और बादलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चिह्नित किया गया था। सभी जगह ओटी बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। भंगेल सीएचसी में तो जटिल सर्जरी के दौरान वैकल्पिक बिजली आपूर्ति के लिए इन्वर्टर बैटरी लगाने का काम शेष है।
बैक्टीरिया और धूल के कणों को छानकर बाहर करते हैं फिल्टर
-इसमें फिल्टर लगे होते हैं, जो हवा से बैक्टीरिया और धूल के कणों को छानकर बाहर करते हैं।
-दीवारें और फर्श बिना जोड़ों के बनाए जाते हैं और उन पर एंटी-माइक्रोबियल कोटिंग होती है, जिससे बैक्टीरिया या फंगस पनपने की जगह नहीं बचती।
-सभी गैस पाइपलाइन, बिजली के तार और मॉनिटर सीलिंग-माउंटेड पेंडेंट से जुड़े होते हैं। फर्श पर कोई तार या पाइप नहीं फैला रहता।
-ओटी के अंदर का तापमान और नमी डिजिटल कंट्रोल पैनल से नियंत्रित की जाती है।
-शैडोलेस सर्जिकल लाइट और हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले स्क्रीन से सर्जरी के दौरान सही विजिबिलिटी मिलती है।