फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vinod Yadav appointed National Senior Vice President of the Bharatiya Kisan Union Manch

Noida News: विनोद यादव बने भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Tue, 18 Aug 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
Vinod Yadav appointed National Senior Vice President of the Bharatiya Kisan Union Manch
जरूरी खबर
विज्ञापन

- बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता, किसान हितों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच को मंगलवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गढ़ी चौखंडी निवासी विनोद यादव को संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी और किसान हितों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन मंच किसानों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन का विस्तार गांव-गांव तक करने में मदद मिलेगी। विनोद यादव समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसान हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान एमपी यादव इटेडा को संरक्षक, सोनू मंडार बागपत बली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सोनू यादव बिसरख को प्रदेश संगठन मंत्री, गौरव भाटी को प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रेम सिंह यादव को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। जोगिंदर यादव, सुमित कसाना, दीपक यादव, अमित यादव और हरिओम यादव को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई। रविंद्र यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी, मनोज चंदीला व मोहित यादव को जिला सचिव, उमेश यादव को जिला मीडिया प्रभारी, वरुण यादव को ग्राम सचिव और मोनू यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed