{"_id":"6a8470f13221fb9a940c1a40","slug":"first-up-startup-clinic-organized-at-jims-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103514-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्स में हुआ पहले यूपी स्टार्टअप क्लिनिक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्स में हुआ पहले यूपी स्टार्टअप क्लिनिक का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो --
जिम्स में हुआ पहले यूपी स्टार्टअप क्लिनिक का आयोजन
-40 हेल्थकेयर स्टार्टअप्स को निवेश और नियामकीय मार्गदर्शन से जोड़ने की पहल
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मंगलवार को पहले उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्लिनिक का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 40 हेल्थकेयर, मेडिकल डिवाइस और हेल्थटेक स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश को मेडिकल डिवाइस के डिजाइन और निर्माण का बड़ा केंद्र बनाने की संभावनाओं पर जोर दिया। आयोजन जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) ने अल्केमी ग्रोथ कैपिटल के सहयोग से किया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप्स को क्लिनिकल परीक्षण से लेकर फंडिंग और बाजार विस्तार तक सहयोग उपलब्ध कराना है। अल्केमी ग्रोथ कैपिटल की फाउंडिंग पार्टनर अलका गोएल ने स्टार्टअप्स को निवेश के लिए तैयार होने की रणनीति के बारे में अवगत कराया।