फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: पापा की संपत्ति किसकी... बहनों की लड़ाई पहुंची थाने

Tue, 18 Aug 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
रिटायर्ड विंग कमांडर की मौत के बाद संपत्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

- विंग कमाडंर की वसीयत पर छिड़ी जंग, बेटियाें की लड़ाई पहुंची थाने
नोएडा। सेवानिवृत्त विंग कमांडर के निधन के बाद उनकी विरासत ने परिवार में ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि रिश्तों की मिठास पर संपत्ति का हिसाब भारी पड़ गया। बड़ी बेटी ने छोटी बहन पर माता-पिता की संपत्ति अपने नाम कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और बैंक खातों व निवेश की रकम निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला कोर्ट तक पहुंचा और उसके आदेश पर कोतवाली एक्सप्रेसवे में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पिता प्रभाकर व्यास भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर रहे थे। उनका निधन मई 2026 को हुआ था। आरोप है कि पिता की तबीयत खराब होने पर 11 मई को अस्पताल से घर लाए जाने के दौरान उन्होंने छोटी बेटी श्रुति पांडेय से खतरा होने की बात बताई थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि माता-पिता ने वर्ष 2018 में अपनी संपत्ति दोनों बेटियों में बराबर बांटने की वसीयत की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पिता की मौत के बाद उसे समय पर सूचना नहीं दी गई और उसकी जानकारी या सहमति के बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में बैंक खातों, पेंशन, एफडी के ब्याज, बीमा की रकम और सोने के आभूषण समेत अन्य संपत्तियों को निकालने या कब्जाने का आरोप लगाया गया। पहले पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का रुख किया गया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और अब पुलिस वसीयत व संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed