फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक से 3.50 लाख की लूटे

Tue, 18 Aug 2026 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
बाइक सवार बदमाशों ने कार चालक से 3.50 लाख की लूटे
विज्ञापन

-ब्लिंकिट के स्टोर्स से रुपये कलेक्ट कर बैंक में जमा करने जा रहा था पीड़ित
-पुलिस का दावा घटना संदिग्ध, तीन टीमें जाँच पर लगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन बदमाश कार का शीशा तोड़कर बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 3.50 लाख रुपये थे। कार चालक ब्लिंकिट के स्टोर्स से रुपये कलेक्ट कर बैंक में जमा करने जा रहा था। वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है और तीन टीमों को जांच पर लगाया है।



कर्मचारी राघव ब्लिंकिट के स्टोर्स से कैश कलेक्ट कर बैंक में जमा कराने का काम करते हैं। सादुल्लापुर निवासी पुनीत उनका चालक है और साथ में काम करता है। स्टोर्स से कैश कलेक्शन का कार्य दो अन्य युवक करते हैं। पिछले कुछ दिन से वो काम पर नहीं आ रहे थे। पुनीत भी कलेक्शन के लिए स्टोर्स पर जाता रहता है। स्टोर्स पर पैसे देने वाले लोग उसे भी जानते हैं। पिछले तीन दिन से पुनीत स्टोर्स से कलेक्शन कर बैंक में जमा कर रहा था। मंगलवार को पुनीत स्टोर्स से नकदी लेकर कमर्शियल बेल्ट की तरफ जा रहा था। करीब 3.50 लाख की नगदी से भरा बैग कार की पिछली सीट पर रखा था। आरोप है कि दोपहर करीब 1:10 बजे जतन भाटी गोल चक्कर के पास पहुंचा था। इसी बीच पीछे से आया एक बाइक सवार ने कार को ब्रेक लगा कर रोका, तब तक पीछे से दूसरी बाइक से दो बदमाश पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने कार की खिड़की का शीशा तोड़कर रुपयों वाला बैग लूट लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है तीन टीमों को जांच पर लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed