{"_id":"6a848cefe9835bc0880b0570","slug":"the-chief-minister-will-lay-the-foundation-stone-today-an-investment-of-5145-crore-will-be-made-noida-news-c-23-1-lko1064-103498-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ रुपये का होगा निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास, 5145 करोड़ रुपये का होगा निवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह नौ बजे वर्चुअल शिलान्यास होगा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में ट्रैक्टर निर्माण और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए हार्नेस वायर बनाने के दो प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इन दोनों प्लांट में करीब 5145 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। पहले मुख्यमंत्री को यमुना सिटी आना था। अधिकारियों के मुताबिक अब कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह नौ बजे वर्चुअल जुड़कर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-10 में जापान और भारतीय कंपनी के संयुक्त उपक्रम एस्कॉर्ट-कुबोता का प्लांट लगाया जाना है। यहां ट्रैक्टर और खेती में उपयोग होने वाले दूसरे उपकरण बनाए जाने हैं। इस प्लांट के लिए यमुना प्राधिकरण ने पूर्व में करीब 190 एकड़ जमीन आवंटित की थी। शिलान्यास के बाद कंपनी यहां निर्माण शुरू करेगी जिससे उत्पादन भी जल्दी शुरू किया जा सके। करीब 4500 करोड़ रुपये का निवेश इस प्रोजेक्ट में कंपनी करेगी।
इसके अलावा स्पार्क मिंडा समूह की कंपनी मिंडा कॉरपोरेशन का सेक्टर-24 में प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। करीब 23 एकड़ जमीन कंपनी को यमुना प्राधिकरण ने आवंटित की है। कोरियन कंपनी डेसुंग और भारतीय कंपनी लोकोनाव के साथ साझेदारी में यहां करीब 645 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस प्लांट में हार्नेस वायर के अलावा इग्निशन स्विच कम स्टीयरिंग लॉक और मेकाट्रोनिक्स कंपोनेंट का निर्माण किया जाना है। इस यूनिट से लगभग 2270 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी इसके अलावा सेक्टर-10 में भी एक प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।