{"_id":"6a848dd1537559decd0f6271","slug":"aigs-salary-withheld-for-failing-to-satisfy-complainants-grnoida-news-c-1-noi1095-4625679-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाने पर एआइजी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाने पर एआइजी का वेतन रोका
विज्ञापन
सेक्टर 33 स्थित निबंधन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -- --
शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाने पर एआइजी का वेतन रोका
- आइजीआरएस पर 50 फीसदी शिकायतकर्ताओं ने जताई असंतुष्टि, मुख्यालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) पर शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाने पर गौतमबुद्ध नगर के सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआइजी) प्रथम का वेतन मुख्यालय के आदेश पर रोक दिया गया है। आइजीआरएस के 50 फीसदी शिकायतकर्ताओं को एआइजी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। फीडबैक में उन्होंने असंतोष जताया।
रजिस्ट्री विभाग में आइजीआरएस पर चार शिकायतें दर्ज हुईं। शिकायतों का जवाब एआइजी प्रथम अरुण कुमार शर्मा ने दिया। जवाबों पर दो शिकायतकर्ताओं ने असंतोष जताया। एक शिकायतकर्ता ने निबंधन विभाग से सोसायटी पंजीकरण से संबंधित जानकारी आइजीआरएस से ली। एआइजी ने शिकायतकर्ता को डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय से पंजीकरण और प्रक्रिया संबंधी जानकारी हासिल करने का जवाब दिया। दूसरी शिकायत में एक रजिस्ट्री गलत बताते हुए उसके संबंध में जानकारी लेने के लिए शिकायत हुई। एआइजी ने रजिस्ट्री और उसकी प्रक्रिया को पूरी तरह सही बताया था। दोनों शिकायतों के असंतोष फीडबैक पर मुख्यालय की ओर से एआइजी के वेतन रोकने के निर्देश जारी हुए। एआइजी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आइजीआरआस पर दोनों शिकायतकर्ताओं को सही जानकारी दी गई। फीडबैक के बात दोनों से बात भी की गई है। दोनों शिकायतकर्ताओं से फिर बात की जाएगी।